header ads
छत्तीसगढ़टैकनोलजीनारायणपुर

CG News: नवनियुक्त एसपी संदीप कुमार पटेल ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

संसाधनों के बेहतर रखरखाव, अनुशासन और कार्यकुशलता पर दिया विशेष जोर

नवनियुक्त एसपी संदीप कुमार पटेल ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

 

संसाधनों के बेहतर रखरखाव, अनुशासन और कार्यकुशलता पर दिया विशेष जोर

 

नारायणपुर, 18 जुलाई 2026। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन नारायणपुर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टोर, एम.टी. (मोटर ट्रांसपोर्ट) शाखा, पुलिस कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपलब्ध संसाधनों के सुव्यवस्थित रखरखाव, अभिलेखों के नियमित संधारण और वाहनों के समयबद्ध रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मजबूत आधारभूत सुविधाएं और बेहतर कार्य व्यवस्था आवश्यक है।

 

एसपी संदीप कुमार पटेल ने सभी शाखा प्रभारियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बन सके।

 

निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा एवं मोहसिन खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!