header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीतिरायपुर

CG News: कांग्रेस ने पूर्व कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

नारायणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 

 

 

 

नारायणपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने नारायणपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के पास तहसील कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने और राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

 

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महासचिव रवि देवांगन, जिला महासचिव संजय राय, शेख तौहीद अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव एवं पार्षद जय वट्टी, एनएसयूआई अध्यक्ष एवं पार्षद विजय सलाम, कोषाध्यक्ष वी.पी. शुक्ला, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष माधेश्वर जैन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

दंडकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!