header ads
नई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीयशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात, बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया स्वागत, समसामयिक और जनहित के विषयों पर हुई चर्चा।

 

 

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति चिन्ह भेंट किया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी संवाद और सहयोग को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और बस्तर की पारंपरिक कला से राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत को परिचित कराया। वहीं राज्यपाल ने भी छत्तीसगढ़ के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!