header ads
अधिकारअबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तरसत्य की खोज

CG News: अबूझमाड़ के बालेबेड़ा क्षेत्र में दुर्लभ धनेश का दीदार, जैव विविधता का मिला सशक्त प्रमाण

अबूझमाड़ के बालेबेड़ा क्षेत्र में दुर्लभ धनेश का दीदार, जैव विविधता का मिला सशक्त प्रमाण

नारायणपुर। अबूझमाड़ के बालेबेड़ा क्षेत्र में दुर्लभ धनेश पक्षी (ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल) के दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति संरक्षण से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय क्षेत्र में इस आकर्षक पक्षी को उड़ान भरते और वृक्षों पर बैठे हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं।

धनेश अपनी बड़ी पीले रंग की चोंच और उसके ऊपर बने विशिष्ट कैस्क के कारण आसानी से पहचाना जाता है। यह पक्षी सामान्यतः घने और प्राकृतिक रूप से समृद्ध वनों में निवास करता है। विशेषज्ञों के अनुसार धनेश वन पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो फलों के बीजों को दूर-दूर तक फैलाकर जंगलों के प्राकृतिक विस्तार और पुनर्जनन में अहम भूमिका निभाता है।

अबूझमाड़ का वन क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। ऐसे में धनेश की मौजूदगी यह संकेत देती है कि क्षेत्र के जंगल अब भी वन्यजीवों के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर रहे हैं। पर्यावरणविदों का मानना है कि इस तरह की प्रजातियों का संरक्षण वन संपदा और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बालेबेड़ा क्षेत्र में धनेश का यह दीदार एक बार फिर साबित करता है कि अबूझमाड़ के जंगल प्राकृतिक धरोहर और जैव विविधता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यह दृश्य क्षेत्र की समृद्ध वन संपदा की एक खूबसूरत और प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत करता है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!