header ads
कृषिछत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

CG News: खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि प्रदर्शनी का सफल आयोजन

रासायनिक खाद का उपयोग कम करके जैविक खेती का अधिक से अधिक उपयोग करें-श्री केदार कश्यप

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि प्रदर्शनी का सफल आयोजन

 

रासायनिक खाद का उपयोग कम करके जैविक खेती का अधिक से अधिक उपयोग करें-श्री केदार कश्यप

 

नारायणपुर, 16 जून 2026// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माह जून में संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम तथा जिला पंचायत नारायण मरकाम उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि नवाचार तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, नारायणपुर तथा कृषि महाविद्यालय, नारायणपुर द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणपुर के प्रक्षेत्र पर परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को हल्दी की उन्नत किस्म के प्रकंदों , रागी बीज एवं प्राकृतिक खेती के आदान सामाग्री का वितरण किया गया। साथ ही जिले के“मिलियनेयर कृषक अवार्ड” से पुरस्कृत प्रगतिशील कृषक श्री चैतूराम यादव, श्री नीलकंठ नाग व “बेस्ट फार्मर इन इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम अवार्ड” पुरस्कृत कृषक श्री सुरेन्द्र नाग, एवं राज्यपाल से पुरस्कृत श्रीमति गीता नाग को को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

अपने उद्बोधन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि कृषि लागत को कम कर किसानों की आय में वृद्धि करने का भी प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि पद्धतियों के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को बस्तर सांसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, राज्य सहकारी लघुवनोपज के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम ने भी संबोधित किया |

कलेक्टर नम्रता जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि “खेत बचाओ अभियान” का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता में कमी तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादन में योगदान देने का आग्रह किया।

कार्यशाला के दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, मल्चिंग, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्न्यास्त्र के निर्माण एवं उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को प्राकृतिक खेती के आर्थिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक लाभों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणपुर के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। तथा अंत में केद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ दिब्येंदु दास द्वारा सभी अतिथियों एवं कृषकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पार्षदगण जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे |

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!