header ads
अधिकारअबूझमाड़कृषिछत्तीसगढ़नारायणपुरपरम्परागतपर्यावरणबस्तररायपुररोजगारशिक्षास्वास्थ्य

CG News:बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंचविहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित

बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंचविहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित

 

*कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, दूरस्थ गांवों में खाद्यान्न उपलब्धता पर रहेगी सतत निगरानी*

नारायणपुर, 13 जून 2026/ वर्षाकाल के दौरान दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिले की 39 पहुंचविहीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जुलाई से सितंबर माह तक के तीन माह के खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण कर लिया गया है। इससे हितग्राहियों को बरसाती कोटा का खाद्यान्न एकमुश्त उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा बारिश के कारण परिवहन बाधित होने की स्थिति में भी खाद्यान्न वितरण प्रभावित नहीं होगा।

 

कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने भंडारित खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन, नियमित मॉनिटरिंग एवं दूरस्थ ग्रामों के राशन कार्डधारियों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दुकानवार जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। संबंधित अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.के. पड़ौती ने ओरछा विकासखंड के पहुंचविहीन ग्राम झारावाही स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर तीन माह के लिए भंडारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

 

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 39 पहुंचविहीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शत-प्रतिशत खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वर्षाकाल के दौरान दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!