header ads
अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुरटैकनोलजीबस्तरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: बस्तर दौरे पर सख्त दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अधूरे ड्रेनेज और सड़क निर्माण पर अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

27 करोड़ की सड़क परियोजना की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

दण्डकारण्य दर्पण

 

बस्तर दौरे पर सख्त दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अधूरे ड्रेनेज और सड़क निर्माण पर अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर शहर में चल रहे सड़क और ड्रेनेज निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक लगभग पांच किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण और ड्रेनेज परियोजना की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई।

 

चित्रकोट रोड पर लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क और ड्रेनेज निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं होने और योजना के अनुरूप काम नहीं होने पर उप मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी, ताकि बारिश के मौसम में नागरिकों को जलभराव और आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

अरुण साव ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को सुविधा देना है, न कि उन्हें परेशानियों में डालना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में कार्यों की प्राथमिकता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना प्रशासन तथा ठेकेदार दोनों की जिम्मेदारी है।

 

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि निर्माण कार्य कई दिनों से धीमी गति से चल रहा है और पर्याप्त मानव संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल नोटिस जारी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि परिणाम भी दिखाई देने चाहिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बारिश के मौसम से पहले ड्रेनेज व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!