header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तर

CG News: नारायणपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा वाहन जब्त

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर खनिज जांच दल की कार्रवाई, बिना वैध अभिवहन पास के किया जा रहा था रेत और गिट्टी का परिवहन

 

 

नारायणपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार खनिज जांच दल ने 23 मई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जांच के दौरान रेत एवं साधारण पत्थर (गिट्टी) का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास के किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 हाइवा वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को सुरक्षित रूप से कार्यालय कलेक्टर परिसर, जिला नारायणपुर में रखा गया है।

 

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में दो वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए, जबकि तीन वाहन साधारण पत्थर (गिट्टी) का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दायरे में आए वाहन नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और कोंडागांव जिलों से संबंधित हैं।

 

विभाग द्वारा सभी मामलों में अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71(5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21(5) के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच और निगरानी अभियान जारी रखा जाएगा ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और राजस्व की हानि को रोका जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!