header ads
खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरपर्यावरणबस्तररायपुरशिक्षास्वास्थ्य

CG News: स्केटिंग यात्रा पर निकले मुन्नार निषाद पहुंचे फरसगांव

30 राज्यों के भ्रमण के साथ 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 20 शक्तिपीठों के दर्शन का लिया संकल्प

स्केटिंग यात्रा पर निकले मुन्नार निषाद पहुंचे फरसगांव

 

30 राज्यों के भ्रमण के साथ 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 20 शक्तिपीठों के दर्शन का लिया संकल्प

 

कोंडागांव। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी Munnar Nishad इन दिनों स्केटिंग यात्रा के माध्यम से देश भ्रमण पर निकले हुए हैं। अपनी अनोखी यात्रा के दौरान वे गुरुवार दोपहर फरसगांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुन्नार निषाद ने बताया कि वे देश के 30 राज्यों का भ्रमण करने के संकल्प के साथ अगस्त 2025 में यात्रा पर निकले थे। अब तक वे लगभग 10 महीनों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान वे गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी यात्रा छत्तीसगढ़ में जारी है।

 

उन्होंने कहा कि यह केवल साहसिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान भी है। यात्रा के दौरान उन्होंने देश के 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और 20 शक्तिपीठों के दर्शन करने का संकल्प लिया है। साथ ही रास्ते में आने वाले छोटे-बड़े मंदिरों में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

 

मुन्नार निषाद ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की विविध संस्कृति, परंपरा, खानपान और लोगों की जीवनशैली को करीब से समझना है। वे जहां भी पहुंचते हैं, वहां के लोगों से मिलकर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जानने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य की राजधानी तक पहुंचना भी उनकी यात्रा का हिस्सा है।

 

फरसगांव पहुंचने के बाद वे विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को बड़ेडोंगर पहुंचकर मां Danteshwari Temple के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनकी इस अनोखी स्केटिंग यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!