header ads
अंतर्राष्ट्रीयअधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरमनोरंजनरायपुरराष्ट्रीयशिक्षासामान्य ज्ञानस्वास्थ्य

CG News: रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास और अनुशासन

नारायणपुर पुलिस की अनूठी पहल “माड़ मैत्री समर कैंप” का शुभारंभ

 

 

नारायणपुर पुलिस की अनूठी पहल

“माड़ मैत्री समर कैंप” का शुभारंभ

 

नारायणपुर। बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास, प्रतिभा निखार और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस द्वारा “माड़ मैत्री समर कैंप” का शुभारंभ किया गया है। “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़कर उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस समर कैंप में प्रतिभागियों को डांसिंग, क्राफ्ट एंड आर्ट, पेंटिंग, जूडो और मलखंभ जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समर कैंप के दौरान बच्चों और युवाओं को अनुशासन, टीम भावना, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया जा रहा है। नारायणपुर पुलिस की यह पहल बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

 

18 मई से 22 मई 2026 तक आयोजित इस समर कैंप का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम डीआरजी प्रशिक्षण परिसर, नारायणपुर में संचालित हो रहा है।

 

समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने नारायणपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

 

“माड़ मैत्री” अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर विश्वास, विकास और सुरक्षा के उद्देश्य को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!