header ads
छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुरराष्ट्रीय

CG News: जबलपुर हादसे के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश, वॉटर एक्टिविटीज में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य

दंडकारण्य दर्पण

 

जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में संचालित सभी वॉटर एक्टिविटीज की सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश के सभी वॉटर स्पोर्ट्स स्थलों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। विशेष रूप से धमतरी और कोरबा जैसे प्रमुख जल पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

निर्देशों के तहत सभी स्थानों पर लाइफ जैकेट और रेस्क्यू उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त रखने, इमरजेंसी सिस्टम को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने तथा उपकरणों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट राज्य शासन को भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इधर धमतरी के गंगरेल बांध में प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि हादसे की स्थिति में किस तरह त्वरित कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।

 

जबलपुर हादसे से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अब किसी भी तरह का जोखिम उठाने के पक्ष में नहीं है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!