header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुररोजगारशिक्षा

CG News: आई.टी. असिस्टेंट भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 30 अप्रैल तक करें दावा-आपत्ति

🟥 दंडकारण्य दर्पण 🟥

आई.टी. असिस्टेंट भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 30 अप्रैल तक करें दावा-आपत्ति

📍 नारायणपुर, 24 अप्रैल 2026।
मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) महिला एवं बाल विकास विभाग, नारायणपुर में आई.टी. असिस्टेंट के 01 अनारक्षित संविदा पद हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद अभ्यर्थियों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के वेटेज एवं वांछित अनुभव के आधार पर यह सूची प्रकाशित की गई है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को सूची के संबंध में कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, तो वे 30 अप्रैल 2026 को सायं 05:00 बजे तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने दावा-आपत्ति जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नारायणपुर में स्वयं उपस्थित होकर या विभाग के ईमेल आईडी wcdnarayanpur@gmail.com के माध्यम से भेज सकते हैं।

निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

📌 महत्वपूर्ण सूचना:
समय-सीमा के भीतर ही अपने दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, अन्यथा अवसर समाप्त हो जाएगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!