header ads
छत्तीसगढ़बस्तरराजनीति

CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, दीपिका शोरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दंडकारण्य दर्पण

 

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, दीपिका शोरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 

नारायणपुर

नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर नारायणपुर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में महिला आयोग की सदस्या दीपिका शोरी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दीपिका शोरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिसके लिए कांग्रेस और इण्डी गठबंधन जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का परिणाम विपक्षी दलों को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया था। इसको लेकर देशभर की महिलाओं में उत्साह का माहौल था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह साकार नहीं हो पाया।

 

दीपिका शोरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया महिलाओं के हितों के प्रति नकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में भी कई अवसरों पर कांग्रेस ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विरोधाभासी रुख अपनाया है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि संसद में विधेयक को लेकर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा किए गए विरोध से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके अनुसार यह दिन महिलाओं के अधिकारों के संदर्भ में एक निराशाजनक अध्याय के रूप में देखा जाएगा।

 

प्रेसवार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता जैन, मीडिया प्रभारी खुशबू जैन, मंडल अध्यक्ष दीपाली गोटा और महामंत्री रंजना ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश और देश की राजनीति में बहस और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!