
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: विभिन्न विभागों की अनुदान मांगें पारित, कई मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
रायपुर, 11 मार्च 2026 — छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में विभिन्न विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद उन्हें स्वीकृति दी गई। साथ ही कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।
सदन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों के लिChhattisgarh : विधानसभा बजट सत्र: विभिन्न विभागों की अनुदान मांगें पारित, कई मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्तावए492 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित की गईं। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 16 हजार 560 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपये की अनुदान मांगों को भी सदन की मंजूरी मिल गई।
बजट सत्र के दौरान कई मंत्रियों ने अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन में प्रस्तुत किए। इनमें मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन और मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल हैं।
सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विधायक कविता प्राण लहरे ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को इलाज नहीं मिलने के मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। वहीं विधायक अनुज शर्मा ने जल स्रोतों में रासायनिक अपशिष्ट पदार्थ डाले जाने के मुद्दे को सदन में उठाया।
इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक राघवेंद्र सिंह और विधायक हर्षित स्वामी बघेल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित याचिकाएं सदन में प्रस्तुत कीं।
सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा जारी रही। इस पर मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और मंत्री नाम विचार नेताम ने सदन में अपनी बात रखी।
विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की योजनाओं, विभागीय खर्च और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के साथ आगे की कार्यवाही जारी है।




