Chhattisgarh : अलाव की आग में फंसी ज़िंदगी: 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

संवाददाता- दीपक गोटा
जलाई गई अलाव की आग में जलने से हुई, 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु…
बलौदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है जहाँ कड़कड़ाती ठंड रात में गर्मी पाने की कोशिश कर रही एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ज़िंदगी आग की लपटों में समा गई मिली जानकारी से यह स्पष्ट होता है कि गरीबी और अकेलेपन में जीवन बिताने वाली आशा बाई की मृत्यु ठंड से बचने के लिए
जलाई गई अलाव की आग में जलने से हुई, जो कि एक दर्दनाक दुर्घटना थी और वह ठंड से बचने के लिए अपनी झोपड़ी में अलाव जला कर सो रही थी- लेकिन उसी अलाव ने उनकी सांसें छीन लीं
पीड़िता आशा बाई (उम्र लगभग 55 वर्ष), जो कबाड़ बीनकर अपना गुज़ारा करती थीं और अकेली रहती थीं
माना जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए जलाई गई अलाव से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया
रात के सन्नाटे में जलती छोटी-सी आग कब झोपड़ी की सूखी झिल्ली और लकड़ियों को निगलने लगी, किसी को पता ही नहीं चला कुछ ही पल में आग ने पूरी झोपड़ी को अपने कब्जे में ले लिया- जिससे बेबस बुजुर्ग महिला लपटों के बीच फंस गईं और बाहर निकल भी नहीं सकीं
उनकी दर्दनाक चीखें सुनने वाला वहां कोई नहीं था सुबह 4 दिसंबर 2025 को सूचना मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची- प्रथम दृष्टया जांच में यह साफ हुआ कि- अलाव से ही झोपड़ी में आग लगी और वहीं महिला की मौत का कारण बना पुलिस मामले की
पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मामले की जांच और तस्दीक में जुटी हुई है और इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है….




