header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुर

Chhattisgarh : हिन्दू संगम को लेकर प्रेस वार्ता सम्पन्न, तैयारियों में दिखी उत्साह की लहर

हिन्दू संगम को लेकर प्रेस वार्ता सम्पन्न, तैयारियों में दिखी उत्साह की लहर

नारायणपुर में आगामी 03 दिसंबर को आयोजित होने वाले हिन्दू संगम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के संयोजक व संरक्षक गुलाब बघेल व नारायण साहु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्यों को विस्तृत रूप से बताया कि हिन्दू संगम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, एकता, संगठन शक्ति और सनातन मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह संगम केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिन्दू समाज को संगठित करने की ऐतिहासिक पहल है। जिलेभर के सभी वर्गों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है।

 

वही उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से अंतिम चरण में हैं। पंडाल, मंच, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा,स्वागत–अतिथि प्रबंधन सहित प्रत्येक व्यवस्था के लिए अलग–अलग टीमें बनाई गई हैं, जो अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संगम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि संगम में अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीपक विस्पुते जी का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त होगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। उनके आगमन से समाज में संगठन और संस्कार की भावना को नई दिशा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि हिन्दू संगम का संदेश स्पष्ट है—जाति, पंथ, भाषा और प्रांत से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करना। इस कार्यक्रम के माध्यम से नारायणपुर में सांस्कृतिक जागरण की नई धारा प्रवाहित होगी।

 

अंत में आयोजन समिति ने जिलेवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर संगम को सफल बनाने की भावनापूर्ण अपील की और विश्वास जताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन नारायणपुर की सामाजिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई देगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!