header ads
राष्ट्रीय

National: गढ़चिरौली में पुलिस प्रशासन की कोशिशें कामियाब हो रही 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनपर था 62 लाख रुपये का था इनाम  

गढ़चिरौली में पुलिस प्रशासन की कोशिशें कामियाब हो रही 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनपर था 62 लाख रुपये का था इनाम

 

महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की सराहनीय सफलता देखने को मिली है। वरिष्ठ माओवादी और उनके साथ अन्य साथी माओवादियों ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

 

आत्मसमर्पण करने वालों में डिवीसीएम भिमन्ना उर्फ व्यंकटेश उर्फ सुखलाल मुत्तय्या कुळमेथे और उनकी पत्नी डिवीसीएम विमलक्का सडमेक के अलावा एक कमांडर, दो पीपीसीएम और एक एसीएम शामिल हैं।

 

महाराष्ट्र शासन ने इन सभी माओवादी नेताओं पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गडचिरोली पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के चलते, वर्ष 2025 में अब तक कुल 40 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति मजबूत होगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!