header ads
अपराधछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

CG: अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ लोगों में दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान द्वारिका बिसेन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बृज नगर नई बस्ती के पास आरोपी हाथ में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

 

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!