header ads
अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

CG News: रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत

टिकरापारा के संजय नगर स्थित घर में मिले पांच शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

 

रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत

टिकरापारा के संजय नगर स्थित घर में मिले पांच शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के मुखिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों के शव एक कमरे में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि चारों के मुंह से झाग निकल रहा था। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!