header ads
छत्तीसगढ़नई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

जीपीएम को मिला नया कलेक्टर, महासमुंद और दुर्ग समेत कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 

 

दंडकारण्य दर्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को उनके वर्तमान पद से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय दयाराम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

 

आईएएस अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार को महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से स्थानांतरित कर संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के साथ आईएएस अधिकारी रिमिजियस एक्का को उक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

 

सरायपाली की एसडीएम अनुपमा आनंद को पदोन्नति देते हुए महासमुंद जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!