header ads
अंतर्राष्ट्रीयखेलनई दिल्लीमनोरंजनराष्ट्रीयसामान्य ज्ञान

CG News: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ, आठ दिग्गज टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने रोमांचक जीत के साथ अंतिम आठ में बनाई जगह, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, मोरक्को, इंग्लैंड और नॉर्वे भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 

 

 

 

दंडकारण्य दर्पण |

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। राउंड ऑफ 16 के सभी मुकाबले समाप्त होने के साथ ही क्वार्टर फाइनल की आठों टीमें तय हो गई हैं। दुनिया की दिग्गज फुटबॉल टीमों के बीच अब सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग देखने को मिलेगी।

राउंड ऑफ 16 के सबसे चर्चित मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में अर्जेंटीना ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए जीत अपने नाम की। वहीं स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

 

इससे पहले फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराया, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से मात दी। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया, जबकि बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से शिकस्त दी। दूसरी ओर इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया और नॉर्वे ने ब्राजील को 1-0 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया।

 

अब क्वार्टर फाइनल में 9 जुलाई को फ्रांस और मोरक्को आमने-सामने होंगे। 10 जुलाई को स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। 11 जुलाई को नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच टक्कर होगी, जबकि उसी दिन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच भी रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

 

फुटबॉल प्रेमियों की नजर अब इन मुकाबलों पर टिकी है, क्योंकि यहीं से तय होगा कि कौन-सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व कप ट्रॉफी की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!