header ads
छत्तीसगढ़जगदलपुरटैकनोलजीनई दिल्लीबस्तरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रमिक हितों पर विशेष जोर

मृत्यु दावों के त्वरित निराकरण और निष्क्रिय खातों के भुगतान के निर्देश, सभी जिलों में नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर बल

 दण्डकारण्य दर्पण

 

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने की। बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े विभिन्न विषयों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा श्रमिक हितों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान श्रम सचिव ने उद्योगों में होने वाले आकस्मिक मृत्यु प्रकरणों के दावों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मृत्यु क्लेम प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इसके साथ ही निष्क्रिय भविष्य निधि खातों के लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

सचिव ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित होने वाले निधि आपके निकट कार्यक्रम में जिला प्रशासन, श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सके।

 

बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने संगठन की गतिविधियों, न्यायालयीन प्रकरणों, विभिन्न रोजगार एवं पंजीकरण योजनाओं तथा चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सभी हितधारकों से श्रमिकों और नियोक्ताओं को निधि आपके निकट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

बैठक में ईपीएफ अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, सामाजिक सुरक्षा लाभों के विस्तार और संगठन की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, उद्योग संगठनों तथा कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे।

 

बैठक में अधिकारियों ने श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। :::

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!