header ads
कृषिछत्तीसगढ़टैकनोलजीपर्यावरणबस्तररायपुरशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, लोगों से सतर्क रहने की अपील

अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, लोगों से सतर्क रहने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा जिलों में हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों को भी अलर्ट के दायरे में रखा गया है।

बस्तर संभाग के कई जिलों में भी मौसम के सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बलरामपुर जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि किसी बड़े मौसमीय खतरे की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों से ताजा मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!