header ads
कृषिखेलछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणराष्ट्रीय

CG News: माड़ मैत्री अभियान के तहत कृषि जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ग्रामीणों को आधुनिक खेती और बीज रोपण की तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण बीज, साइकिल और पानी की टंकी वितरित कर किसानों को किया गया प्रोत्साहित

दंडकारण्य दर्पण

 

माड़ मैत्री अभियान के तहत कृषि जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ग्रामीणों को आधुनिक खेती की जानकारी के साथ बीज, साइकिल और पानी की टंकी का वितरण

 

नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के तहत कस्तूरमेटा कैंप में विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और बीज रोपण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को बेहतर फसल उत्पादन और आधुनिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साइकिल और पानी की टंकियां भी वितरित की गईं। इससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलने के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम में कुल 80 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें 45 महिलाएं और 35 पुरुष शामिल थे। कस्तूरमेटा, कटूलनार, पुलिसपारा, हिक्का पारा, इंकनार, पिंडिका और डूमनार गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की मांग की।

 

नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के माध्यम से अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान क्षेत्र में विश्वास, विकास और सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!