header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़टैकनोलजीबस्तरमनोरंजनराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: दंडकारण्य दर्पण की खबर का असर ओपन जिम की बदहाली पर जागा प्रशासन, शुरू हुई सफाई

शासकीय संपत्ति हो रही थी बर्बाद, खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन सीएमओ के निर्देश पर परिसर से हटाई गई गंदगी और झाड़ियां, अब खराब उपकरणों की मरम्मत की मांग तेज

फरसगांव में दंडकारण्य दर्पण की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 05, 06 और 07 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए ओपन जिम की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आखिरकार ओपन जिम परिसर में फैली गंदगी व झाड़ियों की सफाई करवाई गई।

स्थानीय लोगों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्षद निधि से स्थापित किए गए ओपन जिम लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बने हुए थे। रखरखाव के अभाव में जिम उपकरण जंग खाकर खराब हो रहे थे, वहीं परिसर में गंदगी और झाड़ियां फैल जाने से शासकीय संपत्ति बर्बादी की कगार पर पहुंच गई थी। हालत ऐसी हो गई थी कि लोग वहां जाने से भी बचने लगे थे।

 

दंडकारण्य दर्पण ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया और सवाल किया कि आखिर लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सार्वजनिक संसाधनों की जिम्मेदारी कौन लेगा। खबर प्रकाशित होते ही नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ।

 

सीएमओ मयंक बसंतवानी के निर्देश पर नगर पंचायत की स्वच्छता टीम ने ओपन जिम परिसर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। परिसर में जमा कचरा हटाया गया और उगी हुई झाड़ियों की कटाई कर साफ-सफाई की गई। सफाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और संतोष जताया है।

 

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण शासकीय संपत्ति धीरे-धीरे बर्बाद हो रही थी। दंडकारण्य दर्पण की पहल ने न केवल प्रशासन को जगाने का काम किया बल्कि यह भी साबित किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर व्यवस्था को जवाब देना पड़ता है।

 

हालांकि अभी भी ओपन जिम में लगे कई उपकरण खराब स्थिति में पड़े हुए हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द उपकरणों की मरम्मत कर नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

 

दंडकारण्य दर्पण आम जनता की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और शासकीय संपत्तियों के संरक्षण तथा जनता की सुविधाओं के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!