header ads
अधिकारछत्तीसगढ़रायपुर

“CG News” नारी शक्ति मुद्दे पर बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: रायपुर में कल निकलेगी आक्रोश रैली

नारी शक्ति मुद्दे पर बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: रायपुर में कल निकलेगी आक्रोश रैली

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी द्वारा कल एक विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता और महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस रैली में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai समेत राज्य सरकार के सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। बीजेपी इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा बड़ा जन आंदोलन बताकर पेश कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुए विवाद के विरोध में यह रैली आयोजित की जा रही है, ताकि जनता के बीच इस मुद्दे को मजबूती से रखा जा सके।

 

बीजेपी संगठन के सूत्रों के अनुसार, इस रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। खासतौर पर महिला मोर्चा की भूमिका इस रैली में अहम रहने वाली है। पार्टी का लक्ष्य है कि महिलाओं के मुद्दे पर एकजुटता का बड़ा संदेश दिया जाए और विपक्ष के खिलाफ जनमत तैयार किया जाए।

 

रैली की तैयारियों को लेकर राजधानी रायपुर में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली की रणनीति, रूट प्लान और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कीं।

 

बताया जा रहा है कि 22 से 24 अप्रैल के बीच रायपुर में बीजेपी संगठन के कई अहम कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना बना रही है।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!