header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुर

Chhattisgarh: सर्च अभियान में बड़ी सफलता – विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद

Bastar

 

 

सर्च अभियान में बड़ी सफलता – विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद

नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 12 फरवरी 2026 को ओएंगर के जंगल पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। यह अभियान 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एवं नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।

 

अभियान का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट श्री विकास पाचर द्वारा किया गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने क्षेत्र में सघन तलाशी एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाया।

 

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में गहन सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद करने में सफलता मिली।

 

बरामद सामग्री का विवरण:

1. 175 मीटर इंडस्ट्रियल प्राइमा कॉर्ड (लगभग 3.5 रोल)

2. 10 मीटर सेफ्टी फ्यूज

3. 10 रोल इलेक्ट्रिक वायर

4. 01 नग IED मैकेनिज्म

5. 01 देशी तमंचा (पिस्टल)

6. 02 स्टील कंटेनर

7. 01 नग 5 फीट लंबा भारी बोरिंग पाइप

 

प्राथमिक आकलन के अनुसार उक्त सामग्री का उपयोग आईईडी तैयार करने एवं सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से किया जाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, कुशल रणनीति एवं त्वरित कार्रवाई के कारण नक्सलियों की इस साजिश को विफल कर दिया गया।

 

बरामद सभी सामग्री को विधिवत सुरक्षित कर निष्क्रियकरण/आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में इस प्रकार के सर्च अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा , ताकि किसी भी प्रकार की शेष नक्सली गतिविधि को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।

 

29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एवं नारायणपुर पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को दें।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!