
संवाददाता – धनेन्द्र निषाद
साइबर क्राइम कर म्यूल खाता धारक दो आरोपी गिरफ्तार, ₹51 लाख से अधिक की अवैध ट्रांजैक्शन का हुआ खुलासा.
सायबर सेल कोण्डागांव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों में कुल ₹51,32,024 की अवैध ट्रांजैक्शन पाई गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यामिनी सोरी पिता चितुराम सोरी (21 वर्ष) एवं आदिल खान पिता अब्दुल नसीम खान (24 वर्ष), दोनों निवासी जामकोटपारा, कोण्डागांव के रूप में हुई है।सायबर सेल को प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 329/2025 धारा 317(2), 317(5), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने कम समय में अधिक धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपने खातों का उपयोग अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते (संख्या 327702000000239) से देश के विभिन्न राज्यों में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें कुल ₹51 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।कार्रवाई पुलिस कार्यवाही पुलिस कप्तान वाय. अक्षय कुमार एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के निर्देशन में की गई।
वहीं थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, उपनिरीक्षक नवल सिंह कोड़ोपी, आरक्षक पवन मण्डावी, संतोषी मण्डावी एवं हरविन्द दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




