इमरान बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष

इमरान बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष

बस्तर में दो दशकों से कर रहे पत्रकारिता, देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में दे रहे सेवा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ हैं। जिसमें नारायणपुर जिले की कमान वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इमरान खान के हाथों में सौंपी गई हैं। पिछले दो दशक से उत्कृष्ट पत्रकारिता कर लोकतंत्र के चौथे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे मोहम्मद इमरान खान देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े हुए हैं। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के साथ हरिभूमि मीडिया समूह के आईएनएच और सुबह का प्रहरी के जिला प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी निजामी और प्रदेश महासचिव विजय लांडगे की अनुशंसा के बाद इमरान को नारायणपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील राठौर के दो कार्यकाल के बाद प्रदेश संगठन ने फेरबदल कर इमरान खान पर विश्वास जताया हैं। इमरान बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष और अंजुमन इस्लामिया कमेटी नारायणपुर के नायब सदर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने पर देशभर के पत्रकारों और समाज प्रमुखों के साथ राजनीतिक दल के लोगों ने इमरान खान को शुभकामना संदेश दिया है।

Exit mobile version