
नारायणपुर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर नारायणपुर विधानसभा स्तरीय पद यात्रा “आजादी की गौरव यात्रा “का शुभारंभ नारायणपुर विधानसभा के छोटेडोंगर ब्लॉक के छोटेडोंगर से शुभारंभ किया गया। “आजादी के गौरव यात्रा” विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनु नेताम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने छोटेडोंगर,मुंडाटिकरा,बडगांव,तारागांव,धौडाई मे पदयात्रा
कर सभा को संबोधित किया।नारायणपुर जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत की आजादी मे कांग्रेस के योगदान एवं तिरंगा के महत्व को बताया । आजादी के गौरव यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और लोगों को इसके बारे में बताना है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री रजनु नेताम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत की आजादी के 75वीं वर्षगाठ एवं आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से संबोधित किया । पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय ने आजादी के बाद से लेकर आज तक देशहित में किये कार्य को याद दिलाया और देश के राष्टध्वज के इतिहास को बताया । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबति नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा मालती नुरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर रवि देवांगन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छोटेडोंगर सुखराम उसेण्डी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओरछा गुड्डी कोर्राम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोहकामेटा जयलाल नुरेटी, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य भागेश्वरी मांझी, जिला पंचायत सदस्य सुक्कू सलाम, जिला पंचायत सदस्य गंगा शोरी, जिला पंचायत सदस्य सुमिता सलाम, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर गुड्डू राव, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर संजय रॉय, जिला कांग्रेस महामंत्री तौहीद खान, जिला कांग्रेस महामंत्री मोती उसेण्डी, लहर सिंह कोर्राम, रैनु कुमेटी, अमित भद्र, उमेश कर्मा, रमेश ध्रुव, विजय सलाम, पूजा बैठारु, दुशासन यादव, निलदाई मानिकपुरी, कमली लेखाम, शांति कवाची, पुष्पा मोहन्दा, मलेश मंडावी, राजू उसेण्डी, नेमीचंद चौधरी गुड्डू उसेण्डी, ओमप्रकाश राणा, जयमान यादव, आंनद नाग, एवं कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।