अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन व छतीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के हड़ताल को भाजपा का समर्थन

राज्य के इतिहास में पहली बार कर्मचारी संघ का कलम बंद हड़ताल : बृजमोहन देवांगन

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन व छतीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के हड़ताल को भाजपा का समर्थन

 

 

राज्य के इतिहास में पहली बार कर्मचारी संघ का कलम बंद हड़ताल : बृजमोहन देवांगन

 

नारायणपुर- छतीसगढ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन व छतीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के मांगों के समर्थन में पहुंचीं भाजपा । मांगों को जायज ठहराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा देश के हर राज्य में कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए व सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा महंगाई भत्ता मिल रहा है पर छत्तीसगढ़ की धोखेबाज कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी वर्ग को धोखा दिया है,भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है उनको 34 प्रतिशत डीए मिलना चाहिए आप सिर्फ 22 प्रतिशत दे रहे हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का गृह भाड़ा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है, आगे देवांगन ने कहा सरकार को भूलना नही चाहिए यही कर्मचारियों ने आपको गद्दी पर बिठाया और वे गद्दी छीनना भी जानते हैं। नारायणपुर में अधिकारी,कर्मचारियों के धरना का समर्थन करने भाजपा नेता रतन दुबे,प्रताप मंडावी,मरण शील,संदीप झा,जैकी कश्यप,मंगडूराम नूरेटी,सुखमन कचलाम,अशोक कर्मकार,फिरोज खान,एम•एन•झा,राहुल पटेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Exit mobile version