
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बूथ समितियों की बैठक शुरू
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुँचने जन-जन का अभियान
भाजपा ग्रामीण मंडल बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।
नारायणपुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने आज 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रुप मे ग्रामीण मंडल नारायणपुर में कुल 10 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाया गया। एड़का बूथ में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई एवं बैठक आरंभ किया गया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र के समग्र विकास एवं गरीबों के हित के लिए वे हमेशा लड़ते रहे। उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेण्डी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व आह्वान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन के मार्गदर्शन मे लगातार बूथ स्तर पर बैठकों का दौर जारी है,बूथ समिति सदस्यों और स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधी,वरिष्ठ एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी द्वारा दिये गए कार्यों की जानकारी दी। एवं बूथ समिति को मजबूत बनाने पर जोर देने कहा गया।
मंगाऊ राम कावड़े एवं बुधराम वड्डे जनपद सदस्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और जनसंघ के नेता थे। इसके साथ ही साथ वे एक समाज सुधारक और महान शुभ चिंतक भी थे और भारतीय संगठन पार्टी को बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा। एड़का के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सूरज पांडे,अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री सुकमन कचलाम एवं प्रभुलाल दुग्गा ने संबोधित में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और वर्तमान में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हुए जन-जन तक पहुंचाने आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मंगली कावड़े,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू राम कोर्राम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुकमन उइके,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सूरज पांडे,रोशन लाल,भाजपा कार्यकर्ता,मेहत्तर उइके,राजेश ठाकुर,बलराम सोनवानी,रमेश सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह,परमु राम,रोशन लाल,दासु राम,देसी राम सलाम,संत लाल सलाम,लछुराम वड्डे,संतलाल सलाम,चमरोत नुरेटी,हितेश्वर सोनवानी,बलराम सोनवानी, राजेश ठाकुर,राकेश उइके के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रेमनाथ उसेंडी ने किया।