नारायणपुर में पछुआ हवा से तापमान में आयी गिरावट आज 5.7 डिग्री  न्यूनतम तापमान रहा  और कहा पड़ा  ठंड का असर ।

नारायणपुर में पछुआ हवा से तापमान में आयी गिरावट आज 5.7 डिग्री  न्यूनतम तापमान रहा  और कहा पड़ा  ठंड का असर ।

जिले में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा के बहने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। मौसम में हुए बदलाव के कारण सुबह घने कोहरे की चादर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें ढकी रहीं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी सुबह में बिल्कुल ही कम रहा। करीब 8 बजे के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। ठंड का असर इस कदर बढ़ा है कि अब लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े दिखने लगे हैं। कोहरा के कारण रविवार को धूप सेकते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले अचानक तेज बारिश होने के कारण भी लोगों को गर्मी कम और ठंड का महसूस हुआ। मौसम में बदलाव के कारण जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 5.4 डिग्री न्यूनतम तापमान और रविवार को 5.7 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया। संध्या में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली। ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण जहां बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं वहीं इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर तापमान को गर्म रखने वाले उपकरण की खरीदारी करने वालों की भीड़ दिख रही है।

दंडकारण्य दर्पण

Exit mobile version