नक्सल मुक्ति के बाद भी जंगलों में सर्च अभियान जारी, डुंगा-रेकावाया में डीआरजी को मिली बड़ी सफलता; ड्रिल, वेल्डिंग और कटर मशीन समेत भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद

नारायणपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी, जंगल क्षेत्र से 22 प्रकार की मशीनरी एवं तकनीकी सामग्री बरामद; सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सतर्क।

 

 

नारायणपुर। जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा बलों की सतर्कता लगातार बनी हुई है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस द्वारा जंगलों एवं संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है।

नारायणपुर के डुंगा-रेकावाया जंगल में डीआरजी की कार्रवाई, मशीनरी उपकरण बरामद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में जिले में लगातार सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 13 नवंबर 2026 को डीआरजी की टीम ने ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री मिली। बरामद सामग्री में ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन और टेबल ग्राइंडर जैसे उपकरण शामिल हैं।

जंगल से बरामद हुए आधुनिक मशीनरी उपकरण

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सर्च अभियान में दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर और एक बेंच ग्राइंडर बरामद किया गया है।

इसके अलावा लोहे को पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला बाइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन, दो टेबल ग्राइंडर, दो वेल्डिंग होल्डर, एक समानांतर कीट, एक रॉकेट सेट, 13 वायरिंग बोर्ड, इंसान ग्राइंडिंग बनाने वाला उपकरण, दो कप सीटर, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस भी बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखना है। इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों और सामान्य जनजीवन को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा बल लगातार सक्रिय हैं।

शांति और सुरक्षा के लिए अभियान रहेगा जारी

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के लिए सघन सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।

ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र से मशीनरी और तकनीकी उपकरणों की बरामदगी इसी सतत अभियान का हिस्सा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षा बल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Exit mobile version