दशहरा पर नारायणपुर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, एसपी संदीप कुमार पटेल ने किया वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन

डीआरजी परिसर और जिले के सभी थानों में भी विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने जिले में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की

दशहरा पर नारायणपुर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, एसपी संदीप कुमार पटेल ने किया वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन

नारायणपुर पुलिस लाइन में नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन करते एसपी संदीप कुमार पटेल

डीआरजी परिसर और जिले के सभी थानों में भी विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने जिले में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की

 

नारायणपुर, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी यानी दशहरा पर्व के अवसर पर नारायणपुर पुलिस लाइन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर जिले में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह, एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मांडवी, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, मोहसिन खान और सूबेदार विक्रम सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

डीआरजी परिसर और सभी थानों में भी हुआ शस्त्र पूजन

 

दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के डीआरजी परिसर एवं समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान जवानों ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, जनसेवा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भावना को दोहराया।

 

एसपी ने नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का किया उद्घाटन

 

शस्त्र पूजन कार्यक्रम के साथ ही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। नए कार्यालय के शुरू होने से वाहन शाखा से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

 

शांति और सद्भाव के साथ दशहरा मनाने की अपील

 

नारायणपुर पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी नागरिकों से दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

 

नारायणपुर पुलिस ने पर्व के अवसर पर सुरक्षा, जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version