CG: राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक संपन्न, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई समीक्षा बैठक, 16 प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा

राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक संपन्न, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई समीक्षा बैठक, 16 प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा

 

रायपुर। राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा को लेकर राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और राम विचार नेताम भी मौजूद रहे।

 

बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की गई। समिति के समक्ष कुल 16 प्रकरण रखे गए। इस दौरान संबंधित प्रकरणों की स्थिति, प्रकृति और उपलब्ध जानकारी के आधार पर चर्चा की गई।

मंत्रालय महानदी भवन में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की समीक्षा बैठक।

बैठक में 8 लंबित प्रकरणों की स्थिति पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। समीक्षा के बाद समिति द्वारा 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

वहीं 2 प्रकरणों को आवश्यक पुनर्विचार के लिए संबंधित जिलों को भेजने का निर्णय लिया गया। इन मामलों में जिला स्तर पर उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

समीक्षा के दौरान कुछ ऐसे प्रकरण भी सामने आए, जिन्हें राजनीतिक आंदोलन से संबंधित नहीं माना गया। ऐसे प्रकरणों को समिति द्वारा अस्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है।

 

समिति की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध प्रकरणों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचार किया गया।

Exit mobile version