CG: मर्दापाल राणापाल पुलिया में दो दिनों से बाढ़, आवाजाही प्रभावित

छोटी पुलिया के कारण हर बारिश में बढ़ती है परेशानी, ग्रामीणों ने की ऊंचे और बड़े पुल के निर्माण की मांग

मर्दापाल राणापाल पुलिया में दो दिनों से बाढ़, आवाजाही प्रभावित

 

छोटी पुलिया के कारण हर बारिश में बढ़ती है परेशानी, ग्रामीणों ने की ऊंचे और बड़े पुल के निर्माण की मांग

 

संवाददाता बोधन नाग

 

कोंडागांव मर्दापाल। लगातार हो रही बारिश के चलते मर्दापाल ब्लॉक क्षेत्र के राणापाल पुलिया में पिछले दो दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पुलिया के ऊपर पानी आने के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। साप्ताहिक बाजार जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राणापाल पुलिया में पानी भरने की मौके की फोटो

 

ग्रामीणों के अनुसार राणापाल पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण बारिश के दौरान यहां पानी तेजी से बढ़ जाता है। पुलिया के ऊपर पानी आने के बाद दोनों ओर आवागमन रुक जाता है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है।

 

कडेनार से हडेली होते हुए मर्दापाल तक पहुंचने वाला महत्वपूर्ण मार्ग

 

ग्रामीणों ने बताया कि राणापाल पुलिया कडेनार से हडेली होते हुए मर्दापाल तक पहुंचने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग से क्षेत्र के ग्रामीणों का नियमित आवागमन होता है। बारिश के मौसम में पुलिया पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से राणापाल में बड़ी और ऊंची पुलिया के निर्माण की मांग की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि यहां ऊंचा और मजबूत पुल बनाया जाता है तो बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होने की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

 

बारिश के साथ बढ़ी परेशानी

 

क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदी नाले और छोटे जलस्रोत उफान पर हैं। राणापाल पुलिया में भी जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने लोगों से पानी के तेज बहाव के दौरान पुलिया पार नहीं करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

 

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि राणापाल पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए यहां जल्द बड़े और ऊंचे पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में क्षेत्र की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

Exit mobile version