CG: मारकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, डीजे पिकअप के ऊपर चढ़ा ट्रक

दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना, पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची

मारकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, डीजे पिकअप के ऊपर चढ़ा ट्रक

 

दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव टीम

 

चारामा। कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र स्थित मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें चार लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है।

 

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया।

मारकाटोला घाट में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीजे पिकअप और ट्रक

ट्रक के नीचे दबा डीजे पिकअप

 

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक मारकाटोला घाट में डीजे पिकअप वाहन से टकराने के बाद उसके ऊपर जा चढ़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

चार लोगों की मौत की सूचना

 

हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि मृतकों की पहचान और हादसे में शामिल अन्य लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जांच की जा रही है।

 

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

 

प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

 

मारकाटोला घाट में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version