
दंडकारण्य दर्पण
गारपा में 27 सितंबर को होगी अहम बैठक, प्रस्तावित एयरफोर्स रेंज को लेकर ग्रामीणों से चर्चा
गायता, मांझी, ग्राम पटेल, कोटवार समेत ग्रामीणजन होंगे शामिल, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक
ओरछा, नारायणपुर। प्रस्तावित एयरफोर्स रेंज को लेकर ओरछा क्षेत्र के गारपा गांव में 27 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायत गारपा, कोंगे एवं घमंडी पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिनिधियों और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के बीच प्रस्तावित एयरफोर्स रेंज से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओरछा कार्यालय से 24 सितंबर 2026 को जारी ज्ञापन के अनुसार बैठक का आयोजन रविवार 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन गारपा में किया जाना निर्धारित है।
गायता, मांझी और ग्राम पटेल सहित ग्रामीणों को बुलाया गया
जारी सूचना के मुताबिक संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव के माध्यम से गारपा, पटेल, मांझी, ग्राम पटेल, कोटवार एवं अन्य ग्रामीणजनों को निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
बैठक में प्रस्तावित एयरफोर्स रेंज से जुड़े विषयों पर संबंधित पक्षों के साथ चर्चा किए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रशासन ने जारी किया बैठक का औपचारिक निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओरछा की ओर से जारी पत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा को बैठक की सूचना देते हुए संबंधित ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर जिला नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
27 सितंबर को गारपा में होगी बैठक
प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक रविवार 27 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन गारपा में होगी। बैठक में ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित एयरफोर्स रेंज से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।