
संवाददाता – बोधन नाग
नारायणपुर, गौरदण्ड। नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम गौरदण्ड पहुंचकर बेलसरिया परिवार से मुलाकात की और स्वर्गीय श्रीमती हारमती बेलसरिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की कुशल मंगल की कामना करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री जयराम बेलसरिया सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवारजनों ने पूर्व विधायक चंदन कश्यप के पहुंचने और संवेदना व्यक्त करने पर उनका आभार जताया।