
निगम मंडल अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी की सूची
रामलाल चौहान, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
गौरीशंकर श्रीवास को राज्य कैबिनेट मंत्री, 15 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम मंडल और विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह दर्जा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी सूची के मुताबिक रामलाल चौहान, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास को राज्य कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
इसके अलावा आनंद निम्बाड़, राजेश कुमार राजपूत और राजेंद्र नायक को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग और भोजराज देवांगन को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
प्रभात मिश्रा, सुषमा जैननी और शक्तिकांत द्विवेदी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं डॉ. जे.पी. शर्मा, किशोर महानंद और आनंद कुमार तिवारी को भी राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।
सरकार की सूची में वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
सरकार के आदेश के अनुसार निगम मंडल और आयोगों के इन पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। इस फैसले के बाद संबंधित पदाधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मंत्री पद से जुड़ी सुविधाएं और प्रोटोकॉल प्राप्त होंगे।