CG: जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन पर्व

बहनें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंदी भाइयों को बांध सकेंगी राखी

जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन पर्व

 

बहनें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंदी भाइयों को बांध सकेंगी राखी

 

नारायणपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त को विशेष व्यवस्था की गई है। इस दिन बंदियों की बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

 

जिला जेल प्रशासन के अनुसार बहनें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेल पहुंचकर अपने बंदी भाई को राखी बांध सकेंगी। पर्व को लेकर जेल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

जेल प्रशासन ने बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। बहनें अपने साथ राखी के अलावा बंदी भाई के लिए केवल 100 ग्राम पैकेटबंद मिठाई ही ले जा सकेंगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ जेल परिसर में ले जाना या बंदी को देना प्रतिबंधित रहेगा।

जेल प्रशासन ने बंदियों के परिजनों से निर्धारित नियमों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से रक्षाबंधन का पर्व जेल परिसर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Exit mobile version