CG: डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी, अपर कलेक्टर ने लिया जायजा

30 सितंबर तक 176 ग्रामों के 55,638 खसरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य

डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी, अपर कलेक्टर ने लिया जायजा

 

30 सितंबर तक 176 ग्रामों के 55,638 खसरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य

 

नारायणपुर, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख डीके कोशले ने क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

जिले के 176 ग्रामों में इस वर्ष मैन्युअल गिरदावरी की जगह डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का काम 17 अगस्त से शुरू हुआ है और इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। जिले में कुल 55,638 खसरों और प्लॉट का सर्वे किया जाना है। अब तक करीब 8,000 खसरों का सर्वे पूरा हो चुका है।

 

सर्वे कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जिले में 160 सर्वेयर और 29 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसके अलावा राजस्व और कृषि विभाग के 21 अधिकारियों को सर्वे कार्य की निगरानी और निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने सर्वेयरों और सुपरवाइजरों से मौके पर कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सर्वे के दौरान सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य में तेजी लाने और डिजिटल क्रॉप सर्वे को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version