National: छत्तीसगढ़ पुलिस में 24 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस में 24 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का दायित्व सौंपा गया है। एसआरपी कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है। विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दीपांशु काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल के साथ यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर ओमप्रकाश पॉल को IG कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाया गया है। अंकित कुमार गर्ग को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं SIA का प्रभार सौंपा गया है। ध्रुव गुप्ता को IG CID-CCTNS, बालाजी राव सोमावर को IG अजाक पुलिस मुख्यालय तथा प्रशांत कुमार अग्रवाल को IG S4C एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

मिलना कुर्रे को IG छसबल की जिम्मेदारी दी गई है।

उप महानिरीक्षक स्तर पर पारुल माथुर को DIG एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मनीष शर्मा को DIG प्रशासन एवं चयन तथा अभिषेक मीणा को DIG छसबल, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। सदानंद कुमार को DIG छसबल पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

गिरिजा शंकर जायसवाल को DIG S4C एवं तकनीकी सेवाओं, एमएल कोटवानी को DIG गुप्तवार्ता तथा प्रशांत कुमार ठाकुर को DIG CCTNS एवं SCRB की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजातशत्रु बहादुर सिंह को DIG नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाओं का दायित्व दिया गया है। विवेक शुक्ला को DIG सुरक्षा और राजेश कुकरजा को DIG वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों के व्यापक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद कानून व्यवस्था, तकनीकी सेवाओं, नारकोटिक्स नियंत्रण, सुरक्षा और पुलिस प्रशासन से जुड़े कार्यों में नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी।

 

Exit mobile version