CG: वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर

वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर

कोण्डागांव। वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को कोण्डागांव में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ागांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले वन मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से भी जा टकराई।

हादसे में फॉलो वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version