
जगदलपुर में डीएसपी के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
बस्तर – जगदलपुर पुलिस में पदस्थ डीएसपी के गनमैन विजय जेना ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके कंधे को छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक विजय जेना जिला बल के जवान हैं और पिछले कुछ महीनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। गोली कंधे को छूकर निकलने के कारण उन्हें मामूली चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी महारानी अस्पताल पहुंचे और जवान की स्थिति की जानकारी ली। जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।