CG: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त

शाम 6 बजे तक पूरी करनी होगी पंजीयन प्रक्रिया, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मिलेगा अवसर

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त

 

शाम 6 बजे तक पूरी करनी होगी पंजीयन प्रक्रिया, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मिलेगा अवसर

 

रायपुर, 10 अगस्त 2026। सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 कर दी है। अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 में संचालित चार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाई गई है। इनमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर, सीडीडीएम और आईडी, एमओएम एवं एचएमसीटी तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री पाठ्यक्रम शामिल हैं।

 

आईटीआई के परिणाम घोषित होने के बाद आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

 

अतिरिक्त संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया के अन्य चरणों की तिथियां और कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे।

 

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 11 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र होना आवश्यक है।

 

अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन और प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा की वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध नियमों और दिशा निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

Exit mobile version