सीजी: अवैध प्रवासियों के खिलाफ कोंडागांव पुलिस का बड़ा अभियान, 60 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

 

दण्डकारण्य दर्पण

 

अवैध प्रवासियों के खिलाफ कोंडागांव पुलिस का बड़ा अभियान, 60 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

संवाददाता – धनेन्द्र निषाद 

कोंडागांव। जिले में अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोंडागांव पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए 60 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सत्यापन के दौरान जिन व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण, अवैध निवास या अन्य गंभीर तथ्य सामने आएंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

 

कोंडागांव पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई व्यक्ति अवैध रूप से निवास करता हुआ प्रतीत हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे संचालित है और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्र ने कहा कि जिले की सुरक्षा में आम नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि आपकी सतर्कता ही जिले की सुरक्षा है।

Exit mobile version