CG: 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की कथित ठगी

 

45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की कथित ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली नोटों की बड़ी खेप दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1 करोड़ 13 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी का आरोपियों से संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। इसके बाद रायपुर और महाराष्ट्र में कई बार गुप्त बैठकें हुईं, जिनमें 45 करोड़ रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराने का दावा किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने एडवांस राशि लेने के बाद तय की गई खेप नहीं दी और फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस ठगी के साथ-साथ नकली नोटों के कथित रैकेट की भी जांच कर रही है। पुलिस होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और कैश ट्रांजैक्शन की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान कई अन्य लोगों की भूमिका भी संदेह के दायरे में बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version