
सरदार पटेल जयंती पर प्रतियोगिताएं अब 1 अगस्त को होंगी
भारी बारिश के कारण स्थगित कार्यक्रम की नई तिथि जारी, नारायणपुर पुलिस ने प्रतिभागियों से समय पर पहुंचने की अपील
दंडकारण्य दर्पण |
नारायणपुर, 31 जुलाई 2026
लगातार हुई भारी बारिश के कारण स्थगित की गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं की नई तिथि घोषित कर दी गई है। नारायणपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि अब यह आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से डीआरजी ट्रेनिंग एरिना, नारायणपुर में आयोजित होंगी। पुलिस ने सभी पंजीकृत और इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश से जोड़ना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को समझने का अवसर मिलेगा।
पुलिस प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं से प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।